माँ की दुआ: बेटे के जन्मदिन पर ईश्वर से आशीर्वाद की कामना


जन्मदिन की अरदास 🙏
हे माँ अंबे देवी,
आज मेरे बेटे का जन्मदिन है।
माँ, उस पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखना।
उसे उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु,
सही बुद्धि और सच्चा मार्ग देना।
हे गणपति बप्पा,
उसके जीवन से हर विघ्न दूर करना,
हर कार्य में सफलता देना,
और उसके कदम हमेशा धर्म और सत्य की ओर बढ़ाना।

हे प्रभु,
हरि हरि नाम के सहारे
उसके मन में सेवा, संस्कार और सद्भाव बनाए रखना।
उसके जीवन को उजाले, प्रेम और विश्वास से भर देना।
माँ रानी,
आपकी छत्रछाया में
उसका हर दिन मंगलमय हो।
जय माता दी 🙏
जय गणपति बप्पा मोरया 🙏
हरि हरि नाम 🙏
✍️ : डिंपल गोयल






Comment here