Special news

महिलाओं में कैंसर तक की वजह बन रहे सैनिटरी पैड,   aise janiye karan

महिलाओं में कैंसर तक की वजह बन रहे सैनिटरी पैड,   aise janiye karan

 

इस्तेमाल के बाद 800 साल तक नहीं होते खत्म, जानें कई बातें

Harmful Effect of Sanitary Pad पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली गैर सरकारी संस्था टाक्सिक लिंक के अध्ययन में सामने आया है कि सैनिटरी पैड तैयार करने में ब्लीचिंग सहित अनेक खतरनाक रसायनों का प्रयोग होता हैं। यह रसायन बांझपन और ओवेरियन कैंसर तक की वजह बन रहे हैं।Endometrial Cancer Symptoms: कैंसर एक घातक बीमारी है, जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। आज भी लोगों में कैंसर के प्रति जागरुकता का अभाव है, जिसके कारण हर साल विश्वभर में लाखों लोगों की इस बीमारी की चपेट में आने से मृत्यु हो जाती है। 

Endometrial Cancer Symptoms: कैंसर एक घातक बीमारी है, जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। आज भी लोगों में कैंसर के प्रति जागरुकता का अभाव है, जिसके कारण हर साल विश्वभर में लाखों लोगों की इस बीमारी की चपेट में आने से मृत्यु हो जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, WHO द्वारा लोगों के बीच कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है। आज भारत ही नहीं, दुनियाभर में महिलाओं में एंडोमेट्रियल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गर्भाशय की भीतरी सतह में होने वाले कैंसर को एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer In Hindi) कहा जाता है। इसमें गर्भाशय की भीतरी परत की कोशिकाएं अनियमित रूप से बढ़ने लगते हैं। एंडोमेट्रियल कैंसर होने पर शरीर में कुछ शुरुआती संकेत और लक्षण नजर आते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानकर इसका इलाज संभव हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको एंडोमेट्रियल कैंसर के लक्षणों के बारे में बताएंगे। इस विषय की जानकारी के लिए हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. रुक्वायामीर (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) से बातचीत की। आइए, जानते हैं महिलाओं में एंडोमेट्रियल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं –

पेल्विक हिस्से में दर्द (Pain In Pelvic Area)

पेल्विक हिस्से (पेट का निचला हिस्सा) में दर्द होना एंडोमेट्रियल कैंसर का एक शुरुआती संकेत हो सकता है। अगर आपको अपने जननांगों के आसपास वाले हिस्से में लंबे समय से दर्द हो रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच करवानी चाहिए।

×
Dimple Goyal Administrator

Comment here